महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बेटियों की ऐतिहासिक उपलब्धियों ने बढ़ाया देश का गौरव: अन्नपूर्णा देवी

प्रविष्टि तिथि: 15 AUG 2026 10:18AM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत के 13 स्वर्ण पदकों में से 8 स्वर्ण पदक हमारी बेटियों ने जीते हैं। इन आठ स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान बढ़ाते हुए देश को गौरवान्वित किया है।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने इन वीरांगनाओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां करोड़ों देशवासियों और देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

***

SS/PC 


(रिलीज़ आईडी: 2299751) आगंतुक पटल : 201