सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छ ऊर्जा और सतत उद्यमिता को बढ़ावा देना: कैसे वीसीएफ-एससी ने डार्टियन्स पावर प्राइवेट लिमिटेड को एक सफल सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने में सक्षम बनाया

प्रविष्टि तिथि: 03 AUG 2026 6:48PM by PIB Delhi

स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर देश को आगे बढ़ाने के लिए अभिनव उद्यमियों की समय पर वित्तीय सहायता द्वारा मदद की आवश्यकता है। रोजगार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के लिए उद्यम पूंजी कोष (वीसीएफ-एससी) अवसर सृजित कर टिकाऊ उद्यमों को बढ़ावा देने के महत्व को स्वीकार करते हुए वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य व्यवसाय स्थापित करने में अनुसूचित जाति के उद्यमियों का समर्थन कर रहा है। ऐसी ही एक सफलता की कहानी है डार्टियन्स पावर प्राइवेट लिमिटेड। इसका स्वामित्व तेलंगाना के नलगोंडा में स्थित दसारी कुमारी के पास है। उन्होंने एक  मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र की सफलतापूर्वक स्थापना और संचालन किया है। यह स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान देता है।

अनुसूचित जातियों के लिए उद्यम पूंजी कोष ने परियोजना की क्षमता को पहचानते हुए 2016 में इक्विटी और वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर सहित उद्यम पूंजी सहायता के माध्यम से 4 करोड़ 35 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। वित्तीय सहायता ने कंपनी को सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने और अपनी दीर्घकालिक परिचालन और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने में सक्षम बनाया।

सुश्री दसारी कुमारी

वित्तीय सहायता ने डार्टियन्स पावर प्राइवेट लिमिटेड को 1 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र को सफलतापूर्वक चालू और संचालित करने में सक्षम बनाया। इससे परिचालन दक्षता में सुधार करते हुए स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा पैदा हुई। उद्यम ने लगातार अपने अपेक्षित प्रदर्शन लक्ष्यों को प्राप्त किया है और नियोजित वित्तीय अनुमानों के अनुरूप स्थिर राजस्व उत्पन्न करता है। इस परियोजना ने क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देकर पर्यावरणीय स्थिरता को भी मजबूत किया है।

सौर ऊर्जा संयंत्र

नवीकरणीय ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास

इस हस्तक्षेप ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पैदा किया है। उद्यम बेहतर वित्तीय विकास के साथ सफलतापूर्वक काम कर रहा है और इसने स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह के रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। इसने ग्राहकों के साथ मजबूत बाजार संबंध भी स्थापित किए हैं। इससे देश  के स्वच्छ ऊर्जा मिशन में योगदान करते हुए निरंतर व्यापार विस्तार और दीर्घकालिक वाणिज्यिक व्यवहार्यता सुनिश्चित हुई है।

सुश्री दसारी कुमारी ने कंपनी की यात्रा पर कहा:

उन्होंने कहा की "सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अनुसूचित जातियों  के लिए वेंचर कैपिटल फंड (वीसीएफ-एससी) के अंतर्गत प्राप्त समर्थन ने हमें अपनी सौर ऊर्जा परियोजना को सफलतापूर्वक स्थापित करने में सक्षम बनाया। इस सहायता ने हमारे व्यवसाय संचालन को मजबूत किया, वित्तीय स्थिरता में सुधार किया और स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के अवसर सृजित करते हुए हमें स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद की।

डार्टियन्स पावर प्राइवेट लिमिटेड की सफलता दर्शाती है कि अनुसूचित जातियों के लिए वेंचर कैपिटल फंड (वीसीएफ-एससी) के अंतर्गत लक्षित वित्तीय सहायता अनुसूचित जाति के उद्यमियों को नवीकरणीय ऊर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों में स्थायी उद्यम स्थापित करने के लिए सशक्त बना रही है। उद्यमिता का समर्थन करके, रोजगार सृजित करके और पर्यावरणीय रूप से सतत विकास को बढ़ावा देकर, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय देश भर में समावेशी विकास और टिकाऊ भविष्य का निर्माण करना जारी रखता है।

.............

पीके/केसी/एसके /डीए


(रिलीज़ आईडी: 2294069) आगंतुक पटल : 87
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu