भारी उद्योग मंत्रालय
सरकार ने भारत में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (पीएलआई-ऑटो) के लिए 25,938 करोड़ रूपये के बजटीय व्यय के साथ पीएलआई योजना को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
28 JUL 2026 6:44PM by PIB Delhi
(ए): सरकार ने 23.09.2021 को उन्नत ऑटोमोटिव उत्पादों (एएटी) के लिए भारत की विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से ₹25,938 करोड़ के बजटीय व्यय के साथ भारत में ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग के लिए पीएलआई योजना (पीएलआई-ऑटो) को मंजूरी दी थी। 31.03.2026 तक, स्वीकृत आवेदकों ने 31.03.2027 तक के ₹42,500 करोड़ के निवेश लक्ष्य के मुकाबले ₹44,326 करोड़ के निवेश की सूचना दी है।
(बी): सिंटर्ड रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के निर्माण को बढ़ावा देने की योजना के तहत प्रस्ताव का अनुरोध (आरएफपी) 20 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया था।
(सी): पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत, ऑटोमोटिव परीक्षण एजेंसियों के उन्नयन के लिए पूंजीगत संपत्तियों के निर्माण हेतु अनुदान के रूप में ₹780 करोड़ का प्रावधान किया गया है। 20.07.2026 तक, इन परीक्षण एजेंसियों को ₹16.63 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं।
***
पीके/केसी/एसके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2290731)
आगंतुक पटल : 50