शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय विश्वविद्यालय बुनियादी ढांचा

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2026 7:14PM by PIB Delhi

देश में वर्तमान में 57 केंद्रीय विश्वविद्यालय संचालित हैं, जिनमें से 47 केंद्रीय विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) को छोड़कर, शिक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों का राज्यवार विवरण तथा उनकी स्थापना का वर्ष अनुलग्नक  में दिया गया है।

सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय संसद के संबंधित केंद्रीय अधिनियमों के तहत स्थापित वैधानिक स्वायत्त संगठन हैं और उनका संचालन उनके संबंधित अधिनियमों, उनके अंतर्गत बनाए गए विधानों (Statutes) तथा अध्यादेशों (Ordinances) के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है। विश्वविद्यालय अपने-अपने वैधानिक निकायों की स्वीकृति से प्रशासनिक एवं शैक्षणिक निर्णय लेने के लिए सक्षम हैं।

वर्तमान में, सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय को छोड़कर, शिक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। वर्तमान समय में 47 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 3,09,542 छात्र नामांकित हैं।

पिछले पांच वर्षों के दौरान दो केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किए गए हैं, जिनमें तेलंगाना राज्य में सम्मक्का सारक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में सिंधु केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने सस्टेनेबल परिसर विकास के तहत विभिन्न पर्यावरण-अनुकूल पहलें की हैं, जिनमें रूफटॉप सौर ऊर्जा उत्पादन, सौर जल-तापन प्रणाली, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट जल एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण तथा जैव विविधता संरक्षण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मंत्रालय ने ओडिशा के केंद्रीय विश्वविद्यालय को परियोजना के अंतर्गत विकसित अवसंरचना के समर्थन हेतु हरित ऊर्जा भवन के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की है। छत्तीसगढ़ स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने परिसर की जल निकासी अवसंरचना, शैक्षणिक एवं आवासीय अवसंरचना तथा छात्रावास सुविधाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित आवश्यकताओं की पहचान की है।

यह जानकारी शिक्षा राज्य मंत्री श्री सुकांत मजूमदार ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

 

अनुलग्नक

27.07.2026 को उत्तरित लोकसभा अतारांकित प्रश्न संख्या 1283 के भाग (क) के उत्तर में उल्लिखित परिशिष्ट, जिसे सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अवसंरचना संबंधी विषय पर पूछा गया था।

 

S. No.

राज्य/यूटी का नाम

Name of Central University

Year of

Establishment

1

आंध्र प्रदेष

सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आंध्र प्रदेश, विजयनगरम, आंध्र प्रदेश

2019

2

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ आंध्र प्रदेश ट्रांजिट कैंपस JNTU IT इनक्यूबेशन सेंटर JNTU रोड अनंतपुरमु 515002

2018

3

अरुणाचल प्रदेश

राजीव गांधी विश्वविद्यालय, रोनो हिल्स, पी.ओ. दोईमुख, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश – 791 112।

2007

4

असम

असम यूनिवर्सिटी, PO: असम यूनिवर्सिटी, सिलचर – 788 011.

1994

5

तेजपुर यूनिवर्सिटी, जिला सोनितपुर, P.B.No.72, तेजपुर – 784 001

1994

6

तेलंगाना

यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद, हैदराबाद, तेलंगाना– 500 046.

1974

7

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, गाचीबोवली, हैदराबाद, तेलंगाना– 500 032.

1998

8

इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज़ यूनिवर्सिटी, उस्मानिया यूनिवर्सिटी कैंपस, हैदराबाद, तेलंगाना– 500 007.

2007

9

दिल्ली

जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया नगर, नई दिल्ली – 110025.

1988

10

दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली – 110007.

1922

11

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, न्यू महरौली रोड, नई दिल्ली – 110067.

1969

12

मध्य प्रदेश

इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, मकल सदन, अमरकंटक, मध्य प्रदेश – 484 886.

2007

13

डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी, सागर, मध्य प्रदेश-470 003.

2009

14

महाराष्ट्र

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, गांधी हिल्स, मानस मंदिर पी.ओ., वर्धा, महाराष्ट्र 442005

1997

15

मिजोरम

मिजोरम विश्वविद्यालय, पोस्ट बॉक्स नं. 910, आइजोल – 796 012, मिजोरम।

2000

16

मेघालय

नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी, NEHU कैंपस, शिलांग, मेघालय –

793 022.

1973

17

मणिपुर

मणिपुर यूनिवर्सिटी, कांचीपुर, इंफाल, मणिपुर– 795 003

2005

18

नागालैंड

नागालैंड यूनिवर्सिटी, कैंपस कोहिमा – 797 001, हेडक्वार्टर लुमामी, नागालैंड

1989

19

पुडुचेरी

पांडिचेरी यूनिवर्सिटी, आर. वेंकटरमण नगर, कलापेट, पुडुचेरी-605014

1985

20

सिक्किम

सिक्किम यूनिवर्सिटी, 6th माइल, समदुर, P.O. तडोंग, गंगटोक, सिक्किम-737 102.

2007

 

21

त्रिपुरा

त्रिपुरा विश्वविद्यालय, सूर्यमणिनगर, अगरतला, त्रिपुरा – 799 130।

2007

22

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़, U.P.-202 002.

1920

23

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, विद्याविहार, रायबरेली रोड, लखनऊ, U.P. – 226 025.

1996

24

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी, U.P. – 221 005.

1916

25

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद, U.P. – 211 002.

2005

26

पश्चिम बंगाल

विश्व भारती, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल – 731 235।

1951

27

उत्तराखंड

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्रीनगर, गढ़वाल – 246 174.

2009

28

तमिलनाडु

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ तमिलनाडु, नीलाकुडी कैंपस, कंगलंचेरी (पोस्ट), तिरुवरुर – 610 101

2009

29

राजस्थान

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान, NH-8, बंदर सिंदरी, जिला-अजमेर – 305 801, राजस्थान.

2009

30

पंजाब

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब, सिटी कैंपस, मनसा रोड, बठिंडा – 151 001, पंजाब.

2009

31

ओडिशा

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओडिशा, सेंट्रल सिल्क बोर्ड बिल्डिंग, लंडीगुडा, कोरापुट – 764 020.

2009

32

केरल

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ केरल, तेजस्विनी हिल्स, पेरिया, कासरगोड जिला, केरल 671316

2009

33

कर्नाटक

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कर्नाटक, कडगांची, अलंद रोड, अलंद तालुक, गुलबर्गा – 585 311, कर्नाटक. झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रातू लोहरदगा रोड, ब्राम्बे, रांची - 835 205, झारखंड।

2009

34

झारखं

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, श्रीनगर, गढ़वाल – 246 174.

2009

35

जम्मू और कश्मीर

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ कश्मीर, ट्रांज़िट कैंपस: सोनवार, GB पंत हॉस्पिटल के पास, श्रीनगर – 190 005 (J&K).

2009

36

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जम्मू, बागला (राह्या सूचना), ज़िला सांबा, जम्मू – 181143, (J&K)

2011

37

हिमाचल प्रदेश

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हिमाचल प्रदेश, PO Box No.21, धर्मशाला, ज़िला-कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश – 176215.

2009

38

हरियाणा

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ हरियाणा, जांट-पाली विलेज, महेंद्रगढ़, हरियाणा – 123 029.

2009

39

छत्तीसगढ़

गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, मेन कैंपस, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – 495 009.

2009

40

बिहार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार, BIT कैंपस, P.O. – B.V. कॉलेज, पटना – 800 014.

2009

41

महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, कैंप ऑफिस : सर्किट हाउस के सामने, मोतिहारी, जिला – ईस्ट चंपारण, बिहार – 845 401.

2016

42

गुजरात

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ गुजरात, जलाराम मंदिर के पास, सेक्टर – 29, गांधीनगर – 382 029

2009

 

43

दिल्ली

सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी जनकपुरी, इंस्टिट्यूशनल एरिया, नई दिल्ली-110058

2020

44

श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, कटवारिया सराय, कुतुब होटल के पास, न्यू महरौली रोड, नई दिल्ली-110067

2020

45

आंध्र प्रदेष

नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, तिरुपति, आंध्र प्रदेश-517507

2020

46

लद्दाख

सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी

2021

47

तेलंगाना

सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय

2023

 

****

पीके/केसी/वीएस


(रिलीज़ आईडी: 2290169) आगंतुक पटल : 101
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu