सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भागलपुर में सहकारी समितियां

प्रविष्टि तिथि: 21 JUL 2026 5:26PM by PIB Delhi

राष्‍ट्रीय सहकारी डेटाबेस के अनुसार दिनांक 15.07.2026 तक, बिहार राज्य के भागलपुर जिले में कुल 788 सहकारी समितियाँ हैं, जिनमें से 728 सहकारी समितियाँ क्रियाशील हैं।

प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार ने वर्ष 2022 में पैक्स के कंप्यूटरीकरण हेतु केंद्रीय क्षेत्र की परियोजना प्रारंभ की। भारत सरकार ने प्रारंभ में ₹2,516 करोड़ के कुल वित्तीय परिव्यय के साथ 63,000 क्रियाशील पैक्स के कंप्यूटरीकरण को स्वीकृति प्रदान की थी। वर्तमान में इस परियोजना का विस्तार करते हुए ₹2,925.39 करोड़ के कुल परिव्यय के साथ 79,630 पैक्स को शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत इन क्रियाशील पैक्स को ERP (एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग) आधारित कॉमन नेशनल सॉफ्टवेयर पर लाया जा रहा है तथा राज्य सहकारी बैंकों (StCBs) एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCBs) के माध्यम से NABARD से जोड़ा जा रहा है। पैक्स के कंप्यूटरीकरण तथा योजना के अंतर्गत प्रदान की गई वित्तीय सहायता का राज्य-वार विवरण क्रमशः अनुलग्नक-1 एवं अनुलग्नक-2 में संलग्न है।

भारत सरकार ने अगले पाँच वर्षों में देश के सभी पंचायतों एवं गाँवों को आच्छादित करने के उद्देश्य से नई बहुउद्देशीय पैक्स /डेयरी/मत्स्य सहकारी समितियों की स्थापना की योजना को स्वीकृति प्रदान की है। इस पहल को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD), राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB), राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB) तथा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों का सहयोग प्राप्त है। राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस के अनुसार, दिनांक 15.02.2023 को योजना की स्वीकृति के बाद से दिनांक 15.07.2026 तक देशभर में 38,138 नई पैक्स, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियाँ पंजीकृत की गई हैं तथा 21,292 डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों को सुदृढ़ किया गया है।

सहकारिता मंत्रालय ने अपनी स्थापना दिनांक 06.07.2021 से "सहकार से समृद्धि" के लक्ष्य को साकार करने तथा सहकारी संस्थाओं के डिजिटलीकरण के लिए अनेक पहलें की हैं। इनमें केंद्रीय पंजीयक, सहकारी समितियाँ (CRCS) कार्यालय का कंप्यूटरीकरण, केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पंजीयक, सहकारी समितियाँ (RCS) कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण, केंद्रीय क्षेत्र की परियोजना के अंतर्गत पैक्स का कंप्यूटरीकरण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों (ARDBs) का कंप्यूटरीकरण शामिल हैं।

******           

अनुलग्नक-1

पैक्स कंप्यूटरीकरण परियोजना की राज्य-वार स्थिति (15 जुलाई, 2026 तक)

 

S. No

State/UTs Name

Approved PACS

Hardware Delivered

ERP Onboarded

1

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

46

46

46

2

आंध्र प्रदेश

2037

2021

2021

3

अरुणाचल प्रदेश

139

14

14

4

असम

850

709

581

5

बिहार

4495

4477

4482

6

छत्तीसगढ़

2028

2028

2028

7

दमन और दीव

9

4

4

8

गोवा

86

58

55

9

गुजरात

6216

5754

5760

10

हरियाणा

710

710

710

11

हिमाचल प्रदेश

1885

1789

1598

12

जम्मू और कश्मीर

708

537

537

13

झारखंड

2797

1500

1491

14

कर्नाटक

5894

5491

4590

15

लद्दाख

10

10

10

16

मध्य प्रदेश

5455

4536

4536

17

महाराष्ट्र

12178

12000

12033

18

मणिपुर

308

196

214

19

मेघालय

330

108

103

20

मिजोरम

99

49

45

21

नागालैंड

231

231

142

22

ओडिशा

4240

0

0

23

पुडुचेरी

45

45

44

24

पंजाब

3482

3456

3454

25

राजस्थान

8525

6781

6933

26

सिक्किम

131

107

107

27

तमिलनाडु

4561

4532

4481

28

त्रिपुरा

475

268

268

29

उत्तर प्रदेश

6257

3581

3219

30

उत्तराखंड

1216

670

668

31

पश्चिम बंगाल

4187

4167

3512

 

Total

79630

65875

63686

 

अनुलग्नक-2

पैक्स कंप्यूटरीकरण परियोजना के अंतर्गत वर्ष-वार जारी की गई राशि (केंद्रीय अंश)

(₹ करोड़ में)

 

S.No

States/UTs

2022-23

2023-24

2024-25

2025-26

2026-27

Total

  1.  

महाराष्ट्र

87.95

33.65

-

9.14

20.00

150.73

  1.  

गुजरात

-

58.30

22.19

10.37

4.00

94.86

  1.  

राजस्थान

23.78

43.30

11.00

6.76

8.00

92.83

  1.  

मध्य प्रदेश

33.23

25.42

-

4.43

6.00

69.08

  1.  

उत्तर प्रदेश

11.28

42.30

-

4.47

10.00

68.06

  1.  

कर्नाटक

40.25

15.39

-

12.19

-

67.83

  1.  

तमिलनाडु

33.20

12.48

-

6.05

4.00

55.73

  1.  

बिहार

32.95

-

14.66

4.15

2.14

53.90

  1.  

पश्चिम बंगाल

30.54

-

-

15.25

5.00

50.79

  1.  

आंध्र प्रदेश

14.93

3.74

14.54

5.35

0.13

38.69

  1.  

हिमाचल प्रदेश

9.56

7.32

3.09

12.88

4.19

37.05

  1.  

पंजाब

25.52

-

-

7.42

1.00

33.94

  1.  

छत्तीसगढ़

14.86

-

10.21

5.66

2.20

32.93

  1.  

झारखंड

10.99

-

15.10

2.02

-

28.11

  1.  

ओडिशा

-

-

-

18.07

7.00

25.07

  1.  

असम

6.41

2.45

6.39

1.76

1.00

18.02

  1.  

जम्मू और कश्मीर

5.25

1.52

1.85

0.28

2.20

11.10

  1.  

त्रिपुरा

2.95

1.13

3.03

1.10

1.84

10.05

  1.  

हरियाणा

4.85

2.44

-

1.50

-

8.79

  1.  

उत्तराखंड

-

3.69

-

2.00

-

5.69

  1.  

नागालैंड

0.36

2.46

1.60

0.33

0.66

5.40

  1.  

मणिपुर

2.55

-

-

0.59

0.98

4.12

  1.  

सिक्किम

1.18

0.90

0.79

0.00

0.56

3.42

  1.  

मेघालय

1.23

-

-

1.11

1.00

3.34

  1.  

मिजोरम

0.27

-

0.44

1.53

0.29

2.53

  1.  

गोवा

0.32

0.13

0.44

-

0.50

1.38

  1.  

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

-

0.69

-

-

0.50

1.19

  1.  

पुडुचेरी

0.44

0.17

-

0.06

0.24

0.91

  1.  

अरुणाचल प्रदेश

0.15

0.12

0.09

-

1.00

1.36

  1.  

लद्दाख

-

0.12

-

0.04

-

0.16

  1.  

दमन एवं दीव तथा दादरा और नगर हवेली

-

-

0.12

-

-

0.12

  1.  

उप-योग

395.00

257.71

105.54

134.52

84.43

977.19

  1.  

नाबार्ड

100.00

40.92

25.00

-

-

165.92

 

कुल

495.00

298.63

130.54

134.52

84.43

1,143.11

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

 

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2287203) आगंतुक पटल : 71
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English