ग्रामीण विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में "राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन" में ‘विकसित ग्राम–विकसित भारत’ का साझा रोडमैप


सम्मेलन में 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्री पहली बार एक साथ, एक मंच पर जुटे

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बोले- गाँव केवल लाभार्थी नहीं, विकास के वाहक हैं

विकसित भारत का रास्ता विकसित गाँवों से होकर जाता है- श्री शिवराज सिंह चौहान

1 जुलाई से ‘विकसित भारत जी राम जी' योजना पूरे देश में लागू- श्री शिवराज सिंह चौहान

राज्यों का समय पर फंड और खाली पद भरना विकास की कुंजी- श्री शिवराज सिंह चौहान

AI और टेक्नोलॉजी से पारदर्शिता और बेहतर डिलीवरी सुनिश्चित करें सभी राज्य- केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा- हर पात्र को आवास; कोई भी वंचित नहीं रहेगा

यह सहभागिता का समय है, राजनीति से ऊपर उठकर काम करें- श्री शिवराज सिंह चौहान

श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी डैशबोर्ड’ और ‘SHE LEAPS’ प्लेटफॉर्म  लॉन्च किया

प्रविष्टि तिथि: 29 JUN 2026 1:48PM by PIB Delhi

नई दिल्ली के पूसा परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलनग्रामोदय से राष्ट्रोदयके दूसरे दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर से आए 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ व्यापक मंथन किया। सम्मेलन में केवल योजनाओं की समीक्षा हुई, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन मेंविकसित ग्रामविकसित भारतके विजन को जमीन पर उतारने के लिए ठोस रणनीतियाँ भी सामने आईं। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाँव केवल धूल-मिट्टी या चौपाल का नाम नहीं, गाँव भारत की शक्ति, भारत की चेतना और भारत की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें समृद्ध और विकसित भारत बनाना है तो गाँव को समृद्ध और विकसित बनाए बिना काम नहीं चलेगा, गाँव की प्रगति के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है।

29 राज्य-केंद्र शासित प्रदेश के मंत्रियों का ऐतिहासिक जुटान

पहली बार एक मंच पर देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण विकास मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और नीति-निर्माता एक साथ जुटे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सहकारी संघवाद का जीवंत उदाहरण रहा, जहाँ राजनीतिक भिन्नताओं से ऊपर उठकर विकास पर फोकस किया गया।

 

विकसित भारत के लिए विकसित गाँव का विजन

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गाँव आत्मनिर्भर, रोजगारयुक्त और बुनियादी सुविधाओं से संपन्न बनेंगे। उन्होंने गाँव कोभारत की आत्मा, शक्ति और चेतनाबताते हुए कहा कि ग्रामीण विकास ही राष्ट्रीय विकास की धुरी है।

 

 

1 जुलाई से नई रोजगार योजना लागू

 

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि 1 जुलाई सेविकसित भारत- जी राम जीयोजना देशभर में लागू होगी जो मनरेगा की जगह लेगी। इसके लिए ₹95,682 करोड़ की अंतरिम स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे समय पर अपनी औपचारिकताएँ पूरी करें ताकि योजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

 

लखपति दीदी मिशन को नई गति

 

सम्मेलन मेंलखपति दीदी डैशबोर्डलॉन्च किया गया और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए “SHE LEAPS” डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ करते हुए श्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए अगले 5 वर्षों में ₹10 लाख करोड़ का बैंक लिंकिंग रोडमैप तैयार किया गया है।

 

क्रियान्वयन में सुधार पर जोर

 

श्री शिवराज सिंह ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई अहम बिंदु रखे- राज्यों को समय पर अपना वित्तीय हिस्सा जारी करना होगा, ग्रामीण विकास से जुड़े खाली पदों को शीघ्र भरना जरूरी, अधिकारियों के बार-बार ट्रांसफर से काम प्रभावित होता है, जिम्मेदार पदों पर अधिकारियों को कम से कम दोतीन वर्ष एक ही स्थान पर रखा जाए, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता पर विशेष ध्यान, सोशल ऑडिट और AI आधारित मॉनिटरिंग को मजबूत करने की जरूरत।

 

आवास, सड़क और कौशल योजनाओं की समीक्षा

 

प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण सड़क योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा कि कई राज्यों ने उत्कृष्ट कार्य किया है जबकि कुछ को सुधार की जरूरत है। उन्होंने भूमिहीन लाभार्थियों को जमीन उपलब्ध कराने और लंबित आवासों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया।

 

बेस्ट प्रैक्टिस साझा करने और सुधार की अपील

 

झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों के सफल मॉडल जैसे मल्टीचैनल मार्केटिंग, सामुदायिक उद्यम और हाउसहोल्ड आजीविका ऋण योजनाओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन बेस्ट प्रैक्टिस को सभी राज्यों के साथ साझा किया जाएगा ताकि अच्छा काम पूरे देश में दोहराया जा सके। उन्होंने खुले मन से स्वीकार किया कि कई योजनाओं और प्रक्रियाओं में अभी भी सुधार की गुंजाइश है और भरोसा दिलाया कि यदि राज्यों को किसी नियम या प्रक्रिया में व्यावहारिक दिक्कत है तो ग्रामीण विकास मंत्रालय कैबिनेट और वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर उचित संशोधन की दिशा में काम करेगा।

 

जलसंकट और मानसून पर अलर्ट

 

केंद्रीय ग्रामीण विकास कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संभावित कम बारिश को देखते हुए 14 राज्यों को जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जल संरक्षण संरचनाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार की तैयारी रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।

 

सहभागिता से परिवर्तन का संदेश

 

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह समय प्रतिस्पर्धा का नहीं, बल्कि सहभागिता का है। केंद्र नीति बनाए, राज्य उसे लागू करें, पंचायत नेतृत्व करे और जनता सहभागी बने- इसी मॉडल से ग्रामीण भारत की तस्वीर और तकदीर बदली जा सकती है।

 

युवाओं और नवाचार को प्रोत्साहन

 

सम्मेलन में VB- G RAM G से जुड़े लोगो डिजाइन, क्विज और डिजिटल कंटेंट प्रतियोगिताओं के विजेताओं को श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही पुस्तकों का विमोचन भी हुआ जो ग्रामीण विकास के नए विचारों और मॉडलों को आगे बढ़ाने का संकेत है।

*****

आरसी/पीयू


(रिलीज़ आईडी: 2278896) आगंतुक पटल : 242