संघ लोक सेवा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2025

प्रविष्टि तिथि: 08 MAY 2026 8:41PM by PIB Delhi

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 16 नवंबर से 23 नवंबर, 2025 तक आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2025 के लिखित भाग और 06 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक व्यक्तित्व परीक्षण हेतु लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम के आधार पर निम्नलिखित सूची योग्यताक्रम में उन उम्मीदवारों की है जिनकी अनुशंसा भारतीय वन सेवा में पदों पर नियुक्ति करने हेतु की गई है।

2. विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत नियुक्ति करने हेतु कुल 148 उम्मीदवारों की अनुशंसा की गई है जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

 

सामान्य

ईडब्ल्यूएस

.पि..

.जा.

..जा.

कुल

42

(पीडब्ल्यूबीडी-2 के 02 और पीडब्ल्यूबीडी-3 के 02 उम्मीदवार सहित)

21

 

52

(पीडब्ल्यूबीडी-2 के 01 और पीडब्ल्यूबीडी-3 के 01 उम्मीदवार सहित)

22

11

(पीडब्ल्यूबीडी-1 के 01 उम्मीदवार सहित)

148

(पीडब्ल्यूबीडी-1 के 01, पीडब्ल्यूबीडी-2 के 03 और पीडब्ल्यूबीडी-3 के 03 उम्मीदवार सहित)

 

2.1 पीडब्ल्यूबीडी-1 की 02 मौजूदा रिक्तियां, इस श्रेणी के उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत की गई हैं।

2.2: 01 उम्मीदवार का परिणाम रोक दिया गया है।

3नियुक्तियां, उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार सरकार द्वारा की जाएंगी और उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा की नियमावली में निहित सभी पात्रता शर्तों/प्रावधानों के पूरा किए जाने और सत्यापन, जहां कहीं अपेक्षित हो, के अध्यधीन होंगी। सरकार द्वारा रिपोर्ट की गई रिक्तियों की संख्या निम्नानुसार है:-

सामान्य

ईडब्ल्यूएस

.पि..

.जा.

..जा.

कुल

61

15

41

22

11

150*

* पीडब्ल्यूबीडी की 09 (04 पीडब्ल्यूबीडी-1, 02 पीडब्ल्यूबीडी-2 एवं 03 पीडब्ल्यूबीडी-3) रिक्तियों सहित।

 

4. ईडब्ल्यूएस / .पि.. / .जा. /..जा. तथा बेंचमार्क दिव्यांगता (पीडब्ल्यूबीडी) के तहत आरक्षण की स्थिति के संबंध में अनुशंसित उम्मीदवारों के दावे संबंधित अधिकारियो द्वारा सत्यापन के अध्यधीन है।

5. अनुशंसित उम्मीदवारों में से 71 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है।

6संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास एकसुविधा काउन्टरहै। उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती के संबंध में कोई भी सूचना/स्पष्टीकरण कार्य दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से और सायं 5:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या 011-23385271/ 23381125 पर प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम आयोग की वेबसाइट अर्थात् www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। तथापि, उम्मीदवारों की अंकतालिका परीक्षा परिणाम की घोषणा के 15 दिन के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

क्रमश:

रिजल्ट यहां देखे:

*****

एन. के.आर./एवि


(रिलीज़ आईडी: 2259202) आगंतुक पटल : 115
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English