गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा - बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कल भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाखवासियों के दर्शन के लिए उपलब्ध होना लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन


आगामी दो सप्ताह तक लद्दाख वासियों को सुगमता से पवित्र अवशेषों के दर्शन सुनिश्चित करने के लिए गृह मंत्री ने लद्दाख के उपराज्यपाल, नेतागण और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की

भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों के दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होना मेरा सौभाग्य

प्रविष्टि तिथि: 30 APR 2026 11:17PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कल भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाखवासियों के दर्शन के लिए उपलब्ध होना लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा।

X पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा, “कल लद्दाख के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा, जब बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लद्दाखवासियों के दर्शन के लिए उपलब्ध होंगे। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे भी कल इन पावन अवशेषों के दर्शन का दुर्लभ अवसर प्राप्त होगा। इन पवित्र अवशेषों के आगामी दो सप्ताह तक लद्दाख वासियों को सुगमता से दर्शन हो सकें, इस संबंध में आज लद्दाख के उपराज्यपाल, नेतागण और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

https://x.com/AmitShah/status/2049900689615385014

*****

RK/RR/PR/SK


(रिलीज़ आईडी: 2257161) आगंतुक पटल : 37