भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कौरसेरा इंक. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी चेस मर्जर सब का यूडेमी इंक. में विलय को मंजूरी दे दी है

प्रविष्टि तिथि: 25 MAR 2026 8:33PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कौरसेरा इंक. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी चेस मर्जर सब का यूडेमी इंक. में विलय को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में यूडेमी इंक. (यूडेमी) का चेस मर्जर सब (चेस मर्जर) के साथ विलय शामिल है, जो कि कौरसेरा इंक. (कौरसेरा) की नवगठित पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। विलय के पूरा होने पर चेस मर्जर सब का यूडेमी में विलय हो जाएगा और यूडेमी कौरसेरा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में बनी रहेगी। इसके परिणामस्वरूप कौरसेरा का यूडेमी पर पूर्ण नियंत्रण हो जाएगा। विलय के पूरा होने पर मौजूदा कौरसेरा शेयरधारकों के पास संयुक्त कंपनी का लगभग 59% और मौजूदा यूडेमी शेयरधारकों के पास लगभग 41% हिस्सा होने की उम्मीद है, यह पूर्ण रूप से डाइल्यूटेड आधार पर है। (प्रस्तावित विलय)

कौरसेरा डेलावेयर में निगमित सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध एक वैश्विक शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है जो एक अग्रणी ऑनलाइन शिक्षण मंच का संचालन करती है। भारत में कौरसेरा का संचालन मुख्य रूप से सीमा पार डिजिटल डिलीवरी (जिसमें इसकी सहायक कंपनी कौरसेरा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है) के माध्यम से होता है।

चेस मर्जर सब डेलावेयर में निगमित, कौरसेरा, इंक. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसका गठन विशेष रूप से प्रस्तावित संयोजन को प्रभावी बनाने के लिए किया गया है।
यूडेमी डेलावेयर में निगमित एक कंपनी है जो एक वैश्विक ऑनलाइन शिक्षण और अध्यापन मार्केटप्लेस का संचालन करती है। यूडेमी अपनी सेवाएं डिजिटल माध्यम से प्रदान करती है और किसी विशिष्ट ऑफलाइन बुनियादी ढांचे पर निर्भर नहीं है। इसका पूरा कारोबार ऑनलाइन है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित होता है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।

****

पीके/केसी/आरकेजे

 


(रिलीज़ आईडी: 2245493) आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu