संघ लोक सेवा आयोग
संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026
प्रविष्टि तिथि:
02 MAR 2026 7:27PM by PIB Delhi
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 8 फरवरी, 2026 को आयोजित संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 के परिणाम के आधार पर, नीचे दिए गए रोल नंबर वाले उम्मीदवार संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए अर्हता प्राप्त कर चुके हैं। परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर भी उपलब्ध है।
2. इन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी परीक्षा के सभी चरणों में पूरी तरह से अनंतिम है, बशर्ते वे निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हों। उत्तीर्ण घोषित अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण, अर्थात् संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2026 में उपस्थित होना अनिवार्य है, जो 20 और 21 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को खान मंत्रालय द्वारा भारत के राजपत्र, असाधारण, भाग I - खंड 1 में दिनांक 3 सितंबर, 2025 को प्रकाशित संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2026 के नियमों और आयोग द्वारा दिनांक 03.09.2025 को जारी परीक्षा सूचना संख्या 01/2026-GEOL का संदर्भ लेने का परामर्श दिया जाता है, जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2026 के प्रारंभ होने से लगभग एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट से द्वितीय चरण के लिए अपने ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि संयुक्त भू-वैज्ञानिक (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 के अंक और कट-ऑफ अंक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, यानी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2026 के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद, आयोग की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे। संयुक्त भू-वैज्ञानिक (मुख्य) परीक्षा, 2026 के लिए केंद्र/विषय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
3. संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में एक सुविधा काउंटर है। अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच अपनी परीक्षा/परिणाम के संबंध में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण प्राप्त कर सकते हैं। शाम 5:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 23388088, (011)‐23385271/23381125/23098543 के माध्यम से इस काउंटर पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार usgeol-upsc[at]nic[dot]in पर ईमेल द्वारा भी अपनी आपत्तियां भेज सकते हैं।
यूपीएससी परीक्षा कक्षों के परिसर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं।
परिणाम देखने के लिए कृपया यहां पर क्लिक कीजिए:
***
पीके/केसी/एमकेएस/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2234719)
आगंतुक पटल : 110