कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कृषि सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी का विदाई समारोह संपन्न


केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया डॉ. देवेश चतुर्वेदी का सम्मान, नव-नियुक्त सचिव अतीश चन्द्रा को दी शुभकामनाएँ

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने कहा– डॉ. चतुर्वेदी का कार्यकाल रहा अनुकरणीय

प्रविष्टि तिथि: 28 FEB 2026 6:31PM by PIB Delhi

‌ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. चतुर्वेदी का सम्मान किया, वहीं नए कृषि सचिव श्री अतीश चन्द्रा का स्वागत किया।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. चतुर्वेदी के दीर्घ, समर्पित और प्रभावशाली प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हुए मंत्रालय को नई दिशा और गति प्रदान की। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व कौशल, समस्या-समाधान की क्षमता और टीम भावना ने मंत्रालय के कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ाया।

संवेदनात्मक क्षण में, श्री चौहान ने डॉ. चतुर्वेदी को स्मृति-चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने नव-नियुक्त कृषि सचिव श्री अतीश चन्द्रा का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंत्रालय किसान हितों की दिशा में और अधिक प्रभावी उपलब्धियाँ प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव श्री शैलेश कुमार सिंह, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

***

आर सी/पी यू/डी के


(रिलीज़ आईडी: 2233983) आगंतुक पटल : 136
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English