संचार मंत्रालय
घरेलू लीज्ड सर्किट (डीएलसी) के लिए टैरिफ की समीक्षा संबंधी टीआरएआई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि का विस्तार
प्रविष्टि तिथि:
20 FEB 2026 7:05PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने 23 जनवरी, 2026 को “घरेलू लीज्ड सर्किट (डीएलसी) के लिए टैरिफ की समीक्षा” विषय पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। इस परामर्श पत्र पर हितधारकों से सुझाव/टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि पहले 22 फरवरी, 2026 निर्धारित की गई थी।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने उद्योग संघों एवं हितधारकों से उपर्युक्त परामर्श पत्र पर सुझाव/टिप्पणियां प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने हेतु प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए लिखित टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को 2 मार्च, 2026 और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को 9 मार्च, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
टिप्पणियां/प्रति-टिप्पणियां अधिमानतः इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से श्री डी. मनोज, प्रधान सलाहकार (वित्तीय एवं आर्थिक विश्लेषण), भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण को ई-मेल आईडी: pradvfea@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं।
किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण अथवा अतिरिक्त जानकारी के लिए श्री डी. मनोज, प्रधान सलाहकार (वित्तीय एवं आर्थिक विश्लेषण), भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण से दूरभाष संख्या +91-11-26701474 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/एनके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2230915)
आगंतुक पटल : 26