पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

असम में पर्यटन विकास परियोजनाएं

प्रविष्टि तिथि: 08 FEB 2026 6:00PM by PIB Delhi

पर्यटन स्थलों और पर्यटन उत्पादों का विकास मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है। पर्यटन मंत्रालय योजना के दिशानिर्देशों के पालन विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) निधियों की उपलब्धता आपसी प्राथमिकता द्वारा अपनी केंद्रीय क्षेत्र योजनाओं 'स्वदेश दर्शन (एसडी)', 'स्वदेश दर्शन 2.0 (एसडी2.0)', 'चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी)' (एसडी2.0 की एक उप-योजना) और 'तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान (प्रसाद)' के माध्यम से राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों को वित्तीय सहायता प्रदान करके पर्यटन अवसंरचना विकास प्रयासों को पूरक बनाता है।  

इसके अतिरिक्त, सरकार ने 'राज्यों को पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता (एसएएससीआई) - वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों का विकास' पहल के तहत देश में प्रतिष्ठित पर्यटन केंद्रों को व्यापक रूप से विकसित करने के प्राथमिक उद्देश्य से परियोजनाओं को मंजूरी भी दी है।

लागू योजनाओं के तहत पर्यटन परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता हेतु राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों से प्रस्ताव प्राप्त करना एक सतत प्रक्रिया है, सरकार ने असम राज्य में एसडी, एसडी2.0, सीबीडीडी, एसएएससीआई और प्रसाद योजनाओं के तहत परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी दे दी है, जिसका विवरण संलग्न है ।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 5 फरवरी 2026 को राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

अनुलग्‍नक

असम राज्य में स्वदेश दर्शन (एसडी), एसडी2.0, सीबीडीडी, एसएएससीआई और प्रसाद योजनाओं के तहत स्वीकृत परियोजनाओं का विवरण:

(राशि करोड़ में)

योजना/

उप-योजना

क्रं..

परियोजना/अनुभव का नाम

सर्किट/ गंतव्य

स्वीकृति वर्ष

स्वीकृत राशि

स्वदेश दर्शन (एसडी)

1

मानस- प्रोबिटोरा- नामेरी- काजीरंगा- डिब्रू- सैखोवा का विकास

वन्यजीव सर्किट

2015-16

94.68

2.

तेजपुर-माजुली-शिवसागर का विकास

हेरिटेज सर्किट

2016-17

90.98

एसडी2.0

3.

कोकराझार आर्द्रभूमि अनुभव

कोकराझार

2023-24

26.68

4.

सिनामारा टी एस्टेट की पुनर्कल्पना

जोरहाट

2023-24

23.88

सीबीडीडी

5.

पाणी दिहिंग पक्षी अभयारण्य (पर्यावरण-पर्यटन और अमृत धरोहर श्रेणी के अंतर्गत)

शिवसागर

 

2024-25

9.99

एसएएससीआई

6.

गुवाहाटी में असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान

गुवाहाटी

2024-25

97.12

7.

शिवसागर में रंग घर का सौंदर्यीकरण

शिवसागर

2024-25

94.76

प्रसाद

8.

गुवाहाटी और उसके आसपास के क्षेत्रों में कामाख्या मंदिर और तीर्थस्थल का विकास

गुवाहाटी

2015-16

29.80

****

पीके/केसी/जेके/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2225340) आगंतुक पटल : 19
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Manipuri