सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

युवा सहकार योजना और स्वयंशक्ति सहकार योजना

प्रविष्टि तिथि: 04 FEB 2026 6:23PM by PIB Delhi

सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत एक सांविधिक संगठन, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी), युवा सहकार और स्‍वयंशक्ति सहकार योजना का कार्यान्वयन कर रहा है। दोनों योजनाएं राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित और समर्थित हैं ।

“युवा सहकार योजना का कार्यान्वयन नए और/या अभिनव विचारों वाली नवस्थापित सहकारी समितियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

स्वयंशक्ति सहकार योजना का उद्देश्य गरीबों को किफायती, लागत प्रभावी और विश्वसनीय वित्तीय सेवाओं तक पहुँच की सुविधा प्रदान करना है; महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सामान्य/सामूहिक सामाजिक-आर्थिक कार्यकलापों को करने और संधारणीय आजीविका को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त बैंक ऋण तक पहुंच की सुविधा प्रदान करना है ।

युवा सहकार योजना और स्‍वयंशक्ति सहकार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए लाभार्थियों के साथ सहकारी समितियों को जारी की गई वित्तीय सहायता का विवरण संलग्नक में दर्शाया गया है  I

 

 

संलग्नक

युवा सहकार

वर्ष

जारी की गई वित्तीय सहायता               (लाख रुपये में)

         लाभार्थी सदस्य

वित्तीय वर्ष 2022-23

 

 

आंध्र प्रदेश

14.75

50

उत्तर प्रदेश

10.00

304

कुल

24.75

354

वित्तीय वर्ष 2023-24

 

 

बिहार

38.79

300

राजस्थान

3.60

3001

उत्तर प्रदेश

23.92

1907

पश्चिम बंगाल

70.00

NA

कुल

136.31

5208

वित्तीय वर्ष 2024-25

 

 

बिहार

38.79

300

मध्य प्रदेश

27.08

6172

राजस्थान

10.22

3245

उत्तर प्रदेश

63.88

69

उत्तराखंड

25.95

1224

कुल

165.91

11010

स्वयं शक्ति सहकार

वर्ष

जारी की गई वित्तीय सहायता (करोड़ रुपये में)

लाभार्थी सदस्य

वित्तीय वर्ष 2022-23

 

 

आंध्र प्रदेश

1000.00

230833

कुल

1000.00

230833

वित्तीय वर्ष 2023-24

 

 

आंध्र प्रदेश

700.00

116667

केरल

46.00

8255

मध्य प्रदेश

0.11

1642

महाराष्ट्र

10.00

1082

कुल

756.11

127646

वित्तीय वर्ष 2024-25

 

 

आंध्र प्रदेश

1100.00

183333

केरल

644.50

129760

मध्य प्रदेश

0.10

989

महाराष्ट्र

10.00

1129

कुल

1754.60

315211

 

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2223307) आगंतुक पटल : 111
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu