गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के नई दिल्ली में आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की

पांडुलिपियों, भोजपत्रों, ताम्रपत्रों, शिलालेखों और अभिलेखों में संकलित भारत के ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान को नई पीढ़ी के सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी विजन से शुरू हुआ है ‘ज्ञान भारतम् मिशन’

यह आयोजन विश्व की समृद्ध ज्ञान परम्पराओं के विद्वानों, शोधार्थियों और युवाओं को साझा मंच प्रदान कर रहा है

₹483 करोड़ की लागत से देशभर की 1 करोड़ से अधिक पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, डॉक्यूमेंटेशन और विश्लेषण से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ समूचे विश्व को फिर से भारत की अकल्पनीय ज्ञान विरासत से जोड़ने वाला है

Posted On: 13 SEP 2025 6:42PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के नई दिल्ली में आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “पांडुलिपियों, भोजपत्रों, ताम्रपत्रों, शिलालेखों और अभिलेखों में संकलित भारत के ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान को नई पीढ़ी के सामने लाने के लिए मोदी जी के दूरदर्शी विजन से शुरू हुए ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के पहले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का नई दिल्ली में आयोजन बहुत ही हर्ष का विषय है। यह आयोजन विश्व की समृद्ध ज्ञान परम्पराओं के विद्वानों, शोधार्थियों और युवाओं को साझा मंच प्रदान कर रहा है। ₹483 करोड़ की लागत से देशभर की 1 करोड़ से अधिक पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, डॉक्यूमेंटेशन और विश्लेषण से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ समूचे विश्व को फिर से भारत की अकल्पनीय ज्ञान विरासत से जोड़ने वाला है।”

*****

आरके / वीवी / आरआर / पीआर



(Release ID: 2166338) Visitor Counter : 2


Read this release in: English