संचार मंत्रालय
डाक से सम्बंधित शिकायतों के निराकरण हेतु 26 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
09 SEP 2024 5:11PM by PIB Jaipur
डाक से सम्बंधित शिकायतों के निराकरण हेतु 26 सितंबर 2024 को पूर्वान्ह 11:00 बजे मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, जयपुर, पोस्टमास्टर जनरल, अजमेर एवं जोधपुर कार्यालय में डाक अदालत का आयोजन होगा । डाक सेवाओं के सम्बन्ध में यदि कोई शिकायत जैसे डाक व रेल डाक सेवा में काउंटर सेवा, मनीआर्डर, मूल्य देय वस्तुएं, बचतबैंक, स्पीडपोस्ट, पार्सल एवं बीमाकृत वस्तुओं, डाक जीवन बीमा, विदेशी डाक सेवा से सम्बंधित हो तो कृपया शिकायतकर्ता अपना पूर्ण विवरण लिख कर सम्बंधित पोस्टमास्टर जनरल को भेजें सकते है। शिकायत प्राप्ति की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2024 है। इसके पश्चात प्राप्त परिवाद पर विचार नहीं होगा । जयपुर क्षेत्र की शिकायतें सहायक पोस्टमास्टर जनरल (जन शिकायत एवं अन्वे.), कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान परिमंडल, जयपुर - 302007 को भेजें । जयपुर क्षेत्र में निम्नलिखित जिले है : -जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर एवं झुंझुनू ।
(रिलीज़ आईडी: 2053155)
आगंतुक पटल : 26