आयुष
azadi ka amrit mahotsav

श्री प्रताप राव जाधव ने आज के माननीय केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रभार सम्हाला

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2024 12:14PM by PIB Bhopal

श्री प्रताप राव जाधव ने आज माननीय केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का आयुष मंत्रालय नई दिल्ली के कार्यालय में प्रभार सम्हाला। श्री जाधव ने केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री आयुष मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार प्रदान ग्रहण किया है।

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य श्री राजेश कोटेचा ने मंत्रालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ श्री जाधव का स्वागत किया।

 

इससे पहले श्री प्रतापराव जाधव ने महाराष्ट्र सरकार में अपने तीन विधायकीय कार्यकालों के दौरान खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारियाँ सम्हाली। वे 1997 से 1999 तक महाराष्ट्र सरकार में खेल, युवा कल्याण और सिंचाई राज्य मंत्री रहे। 2009,2014,2019 और 2024 में बुलढाणा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद से उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज स्थायी समिति और संचार और सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति के अध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

 

 

प्रभार संभालते ही श्री जाधव ने आने वाले 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के विषय में मंत्रालय के अधिकारियों के साथ चर्चा की और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

****

एस के/


(रिलीज़ आईडी: 2024578) आगंतुक पटल : 29