पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
मध्य प्रदेश का दैनिक मौसम विवरण
प्रविष्टि तिथि:
06 MAY 2024 5:13PM by PIB Bhopal
प्रातः 08:30 बजे के प्रेक्षण पर आधारित मौसम सारांश- पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मंडला में गरम रात रही। उमरिया में तीव्र गरम रात रही। अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी गिरेः नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में काफी बढ़े, शहडोल संभाग के जिलों में विशेषरूप बढ़े एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहे; शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेषरूप अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।



(रिलीज़ आईडी: 2019747)
आगंतुक पटल : 7