सूचना और प्रसारण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

गोठड़ा में पोषण जागरूकता कार्यक्रम अयोजित

प्रविष्टि तिथि: 13 MAR 2024 6:33PM by PIB Jaipur

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर की ओर से आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं व महिलाओं के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कुपोषण से बचने के लिए पोषण के महत्व, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौष्टिक आहार इत्यादि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामस्वरूपी देवी एवं विद्यालय की संस्था प्रधान सुदेश कुमारी राजावत उपस्थित रही।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों व विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ किया। ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।


(रिलीज़ आईडी: 2014456) आगंतुक पटल : 13