उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे


जयपुर, टोंक और कोटा की यात्रा करेंगे उपराष्ट्रपति

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2023 1:54PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 4 और 5 सितंबर, 2023 को राजस्थान का दो दिवसीय दौरा करेंगे। इस यात्रा में वे जयपुरकोटा और टोंक जाएंगे।

इस दौरे के लिए उपराष्ट्रपति सितंबर, 2023 को अपने विशेष विमान द्वारा दिल्ली से जयपुर पहुंचेंगे और वहाँ महारानी महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उत्थान में महिलाओं की भागीदारी विषय पर शिक्षकों-छात्राओं से संवाद करेंगे।

जयपुर से उपराष्ट्रपति जी टोंक पहुंचेंगे जहां वे डिग्गी में श्री कल्याण रायजी मंदिर में दर्शन करेंगे।

तत्पश्चात श्री धनखड़ कोटा जायेंगे जहां वे केंद्रराज्य सरकारों तथा अन्य सरकारी संस्थानों से सेवानिवृत्त कर्मयोगियों के गौरव सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे कोटा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे तथा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व छात्रों-शिक्षकों से भी संवाद करेंगे।

उपराष्ट्रपति जी के कोटा कार्यक्रमों के दौरान लोकसभा के अध्यक्ष और कोटा के सांसद, श्री ओम बिरला तथा केंद्रीय कोयलाइस्पात और संसदीय कार्य मंत्री, श्री प्रहलाद जोशी भी उपस्थित रहेंगे।

*****

MS/RC


(रिलीज़ आईडी: 1954463) आगंतुक पटल : 1314