पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री अश्विनी कुमार चौबे ने आर्द्रभूमि के संरक्षण और पर्यावरण के लिए लाइफ जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया

Posted On: 09 JUN 2023 7:03PM by PIB Delhi

विश्व पर्यावरण दिवस (डब्ल्यूईडी) के सिलसिले में आयोजित किये जा रहे समारोह के क्रम में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पहल के तहत पर्यावरण सूचना जागरूकता क्षमता निर्माण और आजीविका कार्यक्रम विभाग ने पटना के एशियाई विकास अनुसंधान संस्थान के सहयोग से 8 जून, 2023 को बिहार में बक्सर के गोकुल जलाशय में एक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय युवाओं को मिशन लाइफ के बारे में जागरूक करने तथा आर्द्रभूमि के संरक्षण के उद्देश्य से 'आर्द्रभूमि बचाओ अभियान' का आयोजन किया। इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने आर्द्रभूमि के विविध मूल्यों और उनके संरक्षण की आवश्यकता पर युवाओं, बच्चों व समुदायों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस आयोजन की प्रमुख गतिविधियों में वृक्षारोपण अभियान, सीड बॉल बनाने की प्रतियोगिता, मिशन लाइफ और आर्द्रभूमि बचाओ प्रतिज्ञा तथा गोकुल जलाशय के आसपास का भ्रमण भी शामिल था। जल निकायों के महत्व के बारे में वहां उपस्थित लोगों को जागरूक बनाने के लिए विद्यार्थियों द्वारा "बोलता जलाशय" नामक एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। आर्द्रभूमि पैदल चाल में स्कूली छात्रों एवं स्थानीय समुदायों सहित तीन सौ से अधिक लोगों को दलदली भूमि के लाभ के बारे में शिक्षित किया गया और उन्हें यह जानकारी भी प्रदान की गई थी कि स्वस्थ वातावरण में मनुष्य तथा जल निकाय किस तरह से सह-अस्तित्व में रह सकते हैं।

IMG_256

इस अवसर पर श्री चौबे ने 'अमृत धरोहर' के रूप में आर्द्रभूमि की उस महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया जो वह मानव कल्याण में निभाती है। श्री चौबे ने पर्यावरण संरक्षण के आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोकुल जलाशय एक सामाजिक सम्पदा है, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी इस क्षेत्र की समृद्धि को संरक्षित रखा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने गोकुल जलाशय की विशाल पर्यटन क्षमता और इस क्षेत्र के लोगों को आर्द्रभूमि द्वारा प्रदान किये जाने वाले आजीविका के अवसरों उल्लेख किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस आर्द्रभूमि को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। श्री चौबे ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अक्टूबर 2022 में गुजरात के केवड़िया, एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ अभियान के महत्व पर भी विस्तार से बताया।

IMG_256

श्री अश्विनी कुमार चौबे ने ने विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित लाइफ कला प्रतियोगिता में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

IMG_256

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव द्वारा 2 फरवरी, 2023 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर दलदली संरक्षण के लिए "संपूर्ण सामाजिक" दृष्टिकोण के रूप में आर्द्रभूमि बचाओ अभियान शुरू किया गया था।

IMG_256

IMG_256

IMG_256

********

एमजी/एमएस/आरपी।एनके/वाईबी



(Release ID: 1931204) Visitor Counter : 667


Read this release in: English , Urdu