श्रम और रोजगार मंत्रालय
औद्योगिक श्रमिकों का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (2016=100) – अक्टूबर, 2022
प्रविष्टि तिथि:
30 NOV 2022 6:54PM by PIB Delhi
श्रम ब्यूरो, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय से संबंधित कार्यालय द्वारा हर महीने औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का संकलन सम्पूर्ण देश में फैले हुए 88 महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा मूल्यों के आधार पर किया जाता है। सूचकांक का संकलन 88 औद्योगिक केंद्रों एवं अखिल भारत के लिए किया जाता है और आगामी महीने के अंतिम कार्यदिवस पर जारी किया जाता है। अक्टूबर, 2022 के लिए सूचकांक इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी किया जा रहा है।
अक्टूबर, 2022 का अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (औद्योगिक श्रमिक) 1.2 अंक बढ़कर 132.5 (एक सौ बत्तीस दशमलव पाँच) अंकों के स्तर पर संकलित हुआ। सूचकांक में पिछले माह की तुलना में 0.91 प्रतिशत की वृद्धि रही जबकि एक वर्ष पूर्व इन्हीं दो महीनों के बीच 1.30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
सूचकांक में दर्ज वृद्धि में अधिकतम योगदान खाद्य एवं पेय समूह का रहा जिसने कुल बदलाव को 0.76 बिन्दु प्रतिशतता से प्रभावित किया। मदों में, चावल, गेंहू, गेंहू आटा, भैंस का दूध, पोल्ट्री चिकन, फूलगोबी, बंदगोबी, प्याज, आलू, टमाटर, मटर, सूखी मिर्च, बिस्किट, वडा, इडली, डोसा, तैयार भोजन, चाय तैयार, डॉक्टर फीस इत्यादि सूचकांक को बढ़ाने में सहायक रहे। इसके विपरित मुख्यतः सेब, केला, ताजी मछली, पाम ऑइल, सरसों का तेल, सूरज मुखी का तेल, कॉटन सीड ऑइल, हरी मिर्च, बेगन, संतरा, फ्रेंच बीन, बिजली प्रभार आदि ने सूचकांक में दर्ज वृद्धि को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
केंद्र-स्तर पर लुधियाना के सूचकांक में अधिकतम 3.6 अंक की वृद्धि दर्ज की गई। अन्य 4 केंद्रों में 3 से 3.4 अंक, 14 केंद्रों में 2 से 2.9 अंक, 29 केंद्रों में 1 से 1.9 अंक और 25 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक के बीच वृद्धि रही। इसके विपरीत डूम-डूमा तिनसुकिया और हल्दिया प्रत्येक में अधिकतम 1.3 अंक की कमी रही| अन्य 2 केंद्रों में 1 से 1.2 अंक, 8 केंद्रों में 0.1 से 0.9 अंक तक की कमी दर्ज की गई | शेष तीन केंद्रों का सूचकांक स्थिर रहा।
अक्टूबर, 2022 के लिए मुद्रास्फीति दर पिछले महीने के 6.49 प्रतिशत तथा गत वर्ष के इसी माह के 4.52 प्रतिशत की तुलना में 6.08 प्रतिशत रहा। खाद्य-स्फीति दर पिछले माह के 7.76 प्रतिशत एवं एक वर्ष पूर्व इसी माह के 2.20 प्रतिशत की तुलना में 6.52 प्रतिशत रहा।
सी.पी.आई.- आई.डब्ल्यू. पर आधारित मुद्रास्फीति दर (खाद्य एवं सामान्य)

|
अखिल-भारत समूह-वार सूचकांक : सितंबर, 2022 एवं अक्टूबर, 2022
|
|
क्र. सं.
|
समूह
|
सितंबर, 2022
|
अक्टूबर, 2022
|
|
I
|
खाद्य एवं पेय
|
131.9
|
133.9
|
|
II
|
पान, सुपारी, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ
|
147.3
|
148.5
|
|
III
|
कपड़े एवं जूते
|
129.7
|
131.9
|
|
IV
|
आवास
|
121.0
|
121.0
|
|
V
|
ईंधन एवं प्रकाश
|
177.8
|
177.8
|
|
VI
|
विविध
|
127.5
|
128.4
|
|
|
सामान्य सूचकांक
|
131.3
|
132.5
|

सूचकांक की आगामी कड़ी नवंबर, 2022 माह के लिए दिन शुक्रवार 30 दिसंबर, 2022 को जारी की जाएगी। यह कार्यालय की वेबसाईट www.labourbureaunew.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा।
***
हिमानी / श्री साई
(रिलीज़ आईडी: 1880066)
आगंतुक पटल : 403