प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने वर्ष 1919 में आज के दिन जालियांवाला बाग में शहीद होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रविष्टि तिथि: 13 APR 2022 10:22AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 1919 में आज ही के दिन जालियांवाला बाग में शहीद होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री मोदी ने जालियांवाला बाग स्मारक के नवीनीकृत परिसर के उद्घाटन के समय पिछले वर्ष के अपने भाषण को भी साझा किया।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

 “वर्ष 1919 में आज ही के दिन जालियांवाला बाग में अपना बलिदान देने वालों को नमन। उनका असाधारण साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। पिछले वर्ष जालियांवाला बाग स्मारक के नवीनीकृत परिसर के उद्घाटन के समय का अपना भाषण साझा कर रहा हूं -https://t.co/zjqdqoD0q2

***

एमजी/एएम/एकेपी/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1816243) आगंतुक पटल : 538
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Tamil , Kannada , Assamese , Bengali , Odia , English , Urdu , Marathi , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Telugu , Malayalam