पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना; उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गुजरात में एक-दो स्‍थानों पर भारी वर्षा के आसार

Posted On: 20 JUN 2021 6:43PM by PIB Delhi

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र अनुसार:

 

विज्ञप्ति जारी करने का समय: रविवार 20 जून 2021, 16.30 आईएसटी

समग्र भारत का मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन (मध्यान्ह):

  • 20 जून (दिन 1): पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और गोवा, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा केरल और माहे में कुछ स्‍थानों पर भारी वर्षा के आसार।
  • उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, छत्‍तीगढ़, बिहार, झारखण्‍ड, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्‍थानों पर बादलों की गर्जना होने और बिजली गिरने की आशंका है।
  • राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने/बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने के साथ तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।
  • केरल-कर्नाटक-गोवा-दक्षिण महाराष्ट्र-गुजरात तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के साथ-साथ अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य भागों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की आंशका है। हवाओं की गति 60 किमी तक जा सकता है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर भी 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी जाती है।

(ग्राफिक्‍स तथा और अधिक जानकारी के लिए यहां क्‍लिक करें:)


स्थान आधारित विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि-मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, और बिजली गिरने संबंधी चेतावनी जानने के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करें। जिलेवार मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए राज्यों के मौसम कार्यालय/क्षेत्रीय मौसम कार्यालय की वेबसाइट पर लोग ऑन करें।


*****

एमजी /एएम/ डीटी/डीए



(Release ID: 1728872) Visitor Counter : 217


Read this release in: English , Urdu , Tamil