PIB Headquarters

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

Posted On: 06 MAY 2021 6:24PM by PIB Delhi

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन
 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002SI5N.pnghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001N1A6.jpg

  • देशव्यापी टीकाकरण अभियान के विस्तार के साथ देश का कुल वैक्सीनेशन कवरेज 16.25 करोड़ के पार पहुंचा।
  • स्थिरता की तरफ, देश में बीते 24 घंटों के दौरान 3.29 लाख रिकवरी दर्ज।
  • प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की समीक्षा की
  • प्रधानमंत्री ने राज्यवार और जिलावार कोविड स्थिति की समीक्षा की
  • तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियां अस्पतालों में 100 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित कर रही हैं

#Unite2FightCorona

#IndiaFightsCorona

 

पत्र सूचना कार्यालय

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

भारत सरकारhttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00468D4.jpg

 

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया की समीक्षा की;
प्रधानमंत्री ने राज्यवार और जिलावार कोविड स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति की एक व्यापक समीक्षा की। उन्हें विभिन्न राज्यों और जिलों में कोविड के फैलने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री को उन राज्यों के बारे में जानकारी दी गई, जहां 1 लाख से अधिक मामले हैं। वहीं प्रधानमंत्री को इस बीमारी से सर्वाधिक प्रभावित जिलों के बारे में भी बताया गया।

प्रधानमंत्री को राज्यों द्वारा स्वास्थ्य सेवा संबंधित बुनियादी ढांचे की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए प्रमुख संकेतकों के बारे में सहायता और मार्गदर्शन दिया जाना चाहिए।

जानकारी के लिये : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716509

तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियां अस्पतालों में 100 पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित कर रही हैं

तेल एवं गैस क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनियां पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में आवश्यकता की इस घड़ी में राष्ट्र में तरल चिकित्सा ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करने की दिशा में ईमानदारीपूर्वक काम कर रही हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, श्री धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में ये कंपनियां पूरे देश की जन स्वास्थ्य सुविधाओं में लगभग 100 प्रेशर स्विंग एडसरप्शन (पीएसए) मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित कर रही हैं। इस पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली के अस्पतालों को लाया जाएगा। इन प्लांटों का पूरा खर्च कंपनियों द्वारा अपने सीएसआर फंड से वहन किया जाएगा।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716574

भारत सरकार ने अभी तक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की 17.15 करोड़ से अधिक खुराकें नि:शुल्क उपलब्ध करवाई हैं

जनता को टीका लगाए जाने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 89 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध हैं। आने वाले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को इसके अतिरिक्त 28 लाख से अधिक खुराकें और मिल जाएंगी।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716448

भारतीय सीमा शुल्क विभाग के पास ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कोई खेप लंबित नहीं

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी खबरे आई हैं कि सीमा शुल्क आधिकारियों से मंजूरी के इंतजार में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सीमा शुल्क विभाग के गोदाम में लंबित हैं। यह समाचार पूरी तरह से गलत है और तथ्यों पर आधारित नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय राहत सहायता के तहत देश को 3000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले, सभी को वितरित/भेजा दिया गया है। सीमा शुल्क आधिकारी विदेशों से आने वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप को क्लियर करने के लिए 24 घंटे और हफ्ते के सातों दिन (24×7) काम कर रहे हैं।

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716494

विश्व समुदाय से प्राप्त कोविड-19 राहत सामग्री का केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समुचित आवंटन

भारत सरकार को 27 अप्रैल, 2021 के बाद से ही कोविड-19 राहत सामग्री, मेडिकल आपूर्ति और उपकरण अंतर्राष्ट्रीय सहायता के रूप में मिलते रहे हैं। ये सहायता विभिन्न देशों से प्राप्त हुई है। जो भी सामग्री अब तक मिली है, उन्हें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को आवंटित किया गया। राहत सामग्री का बड़ा हिस्सा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहुंचाया गया है। यह लगातार चलने वाली गतिविधि है। इसका उद्देश्य है कि विभिन्न उपायों और जरियों से सहायता दी जाये, ताकि इस संकट की घड़ी में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी से लड़ने में मजबूती मिले। स्थिरता की ओर, बीते 24 घंटों में 3.29 लाख लोग संक्रमण से मुक्त हुए। अप्रैल के महीन में सप्ताह की औसत रिकवरी करीब 53 हजार से बढ़कर 3 लाख पर पहुंच गयी है।

जानकारी के लिये : https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716466

नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़े लोगों के तेज और प्रभावी टीकाकरण के लिए दिशानिर्देश जारी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) ने विमानन समुदाय के लोगों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम को तेजी, कुशलता और सुविधा के साथ करने के दिशानिर्देश जारी किए हैं। कोविड-19 के मामलों में आई तेजी को देखते हुए विमानन समुदाय ने लोगों की आवाजाही के लिए सेवाएं सुचारू रूप से निश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया है। और इसके साथ ही आवश्यक चिकित्सा सामग्रियां जैसे वैक्सीन, दवाइयां, ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर आदि का बिना किसी बाधा के परिवहन किया है। ऐसे में नागरिक उड्डयन सचिव ने सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत उड्डयन और उससे संबंधित सेवाओं में शामिल व्यक्तियों को प्राथमिकता समूह में शामिल कर टीका लगाया जाये। दिशानिर्देशों के अनुसार, नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़ी सभी कंपनियों को सलाह दी गई कि वे अपने कर्मचारियों को चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कवर करें। दिशा-निर्देशों में आगे कहा गया है कि जिन संगठनों ने पहले से ही अपने कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए सरकारी/निजी सेवा प्रदाताओं के साथ व्यवस्था की है, वे ऐसा करना जारी रख सकते हैं

जानकारी के लिये: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1716544

पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से प्राप्त जानकारी

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनो वायरस संक्रमण के 57,640 नए मामले दर्ज हुए, जिससे राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 48,80,542 तक पहुंच गयी, जबकि 920 मौतों के साथ, जो कि अब तक किसी एक दिन में दर्ज हुई सर्वाधिक संख्या है, मरने वालों की कुल संख्या 72,662 हो गयी। लगातार दूसरे दिन, मुंबई में 3,000 से कम मामले दर्ज हुए। पिछले एक हफ्ते के दौरान, मुंबई में प्रति दिन औसतन 3,500 कोविड-19 मामले दर्ज हुए।

गुजरात: गुजरात में कल कोविड-19 के 12,955 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 12,995 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। कल 133 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। इस बीच, राज्य में कल 1,32,384 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 36,226 व्यक्ति 18 से 44 आयु वर्ग के हैं। श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने प्रभास पाटन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपये दान देने की घोषणा की है। श्री सोमनाथ ट्रस्ट अपने लीलावती भवन गेस्ट हाउस में कोविड देखभाल केंद्र भी चला रहा है।

राजस्थान: पिछले चार दिनों से दैनिक संक्रमण में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले तीन दिनों से क्रमशः 18298, 17296 और 16974 मामले दर्ज होने के बाद, राज्य में बुधवार को 16815 नये मामले दर्ज हुए। इसके अलावा, दो महीनों के बाद, पिछले 24 घंटों में संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज होने वालों (17,022) की संख्या बुधवार को सामने आये नए दैनिक संक्रमण की संख्या से अधिक थी। हालांकि एक दिन में राज्य में 155 लोगों की मौत कोविड से हुई। राज्य में दो नाइट्रोजन टैंकरों को ऑक्सीजन के परिवहन के लिए तैयार किया गया है। राजस्थान देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य है।

मध्य प्रदेश: राज्य सरकार ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की दरें तय कर दी हैं। सरकार ने दरों में 1.5 से 2 गुना की वृद्धि की है। शहरी क्षेत्रों के लिये दर 10 किलोमीटर के लिए 500 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 किलोमीटर के लिए 800 रुपये है। ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों में आने वाली एम्बुलेंस द्वारा अधिक वैसे वसूलने की कई शिकायतें आईं थीं। 18 साल से कम उम्र के 5,200 लोगों को कल अपनी पहली खुराक के रूप में कोवैक्सिन का टीका लगाया गया। कल 18 से अधिक आयु वर्ग के लिए टीकाकरण का पहला दिन था।

 

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के तीसरे चरण के कोविड टीकाकरण अभियान में पहले राज्य के गरीब लोगों के टीकाकरण करने के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि सिर्फ वित्तीय स्थिति के आधार पर वर्गीकरण करना असंवैधानिक था। अदालत ने कहा कि दूसरे लोग जीने के अधिकार के संबंध में बराबरी का व्यवहार पाने के हकदार थे। बलौदा बाजार जिले के जिला मुख्यालय पर, जनप्रतिनिधियों की मदद से एक 600-बेड का कोविड केयर अस्पताल बनाया जा रहा है। इसके अलावा, राजधानी रायपुर में जैन समुदाय के सहयोग से 100 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। इस अस्पताल में 6 आईसीयू बेड और 42 ऑक्सीजन वाले बेड हैं।

गोवा: गोवा कैबिनेट ने कोविड टीकाकरण में प्राथमिकता के लिए सरकार के कर्मचारियों, मीडिया, बैंककर्मियों और अन्य लोगों को फ्रंटलाइन कोविड कार्यकर्ताओं के रूप में घोषित किया। हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों और ऊंची मृत्यु दर को देखते हुए कोविड महामारी के प्रबंधन में राज्य के संचालन को लेकर गुरुवार को सुबह 10 बजे गोवा में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा एक साथ तीन जनहित याचिकाओं (पीआईएल) पर सुनवाई की जाएगी।

केरल: 8 मई से 16 मई तक राज्य में पूर्ण लॉकडाउन होगा। यह कदम राज्य द्वारा पहली बार 40,000 से अधिक दैनिक मामले दर्ज करने के एक दिन बाद उठाया गया है। बुधवार को, राज्य में कोविड-19 के 41,953 नए मामले और 58 मौतें दर्ज हुईं। टीपीआर 25.69% था। लॉकडाउन का ऐलान सिर्फ तब किया गया जब अस्पतालों पर दबाव के नियंत्रण से बाहर होने का खतरा बन गया था। कुल मिलाकर, राज्य भर के अस्पतालों में 3.8 लाख मरीज हैं। 2033

मरीज आईसीयू में हैं। 818 मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता है। दूसरी ओर, राज्य में अब तक कुल 76,64,973 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें से 61,29,034 को पहली खुराक और 15,35,939 को दूसरी खुराक मिली है।

तमिलनाडु: मद्रास हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य सचिव से कोविड की स्थिति की रिपोर्ट मांगी और राज्य से एक टीकाकरण कार्यक्रम तैयार करने के लिए कहा जिसमें समानता की बात हो। मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्र से यह भी स्पष्ट करने को कहा है कि स्टरलाइट ऑक्सीजन की आपूर्ति कब शुरू करेगा, खास तौर पर तब जबकि इसकी अनुमति दिये गये एक हफ्ता बीत चुका हो। पुडुचेरी में कोविड-19 से होने वाली मौतों में तेजी से बढ़त हो रही है, पिछले 5 दिनों में 78 लोग संघ शासित प्रदेश में वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। पुडुचेरी में बुधवार को सुबह 10 बजे तक खत्म हुए 24 घंटों में 1819 मामलों के साथ अब तक की सर्वाधिक दैनिक बढ़त और 18 मौतें दर्ज की गयीं। तमिलनाडु में बुधवार को 23,310 नये कोविड मामले और 167 मौतें दर्ज की गईं। राज्य में सक्रिय मामले क्रमशः 32,917 और 1,28,311 हैं। राज्य में अब तक दर्ज हुए मामलों की कुल संख्या 12,72,602 है। राज्य में कल 56,203 लोगों का टीकाकरण हुआ। अब तक राज्य भर में 62,49,242 टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 47,53,074 को पहली खुराक और 14,96,168 को दूसरी खुराक मिल चुकी है।

 

कर्नाटक: दर्ज हुए नए मामले: 50112; कुल सक्रिय मामले: 487288; कोविड से नयी मौतें: 346; कोविड से कुल मौत: 16884। लगभग 1,23,413 लोगों को कल टीका लगाया गया, जबकि राज्य में अब तक कुल 1,00,72,795 टीके लगाए जा चुके हैं। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तलवार ने बहरीन से मैंगलोर के लिए पहली बार 40 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की। कोविड कार्य बल के प्रमुख, डीसीएम डॉ सीएन अश्वत्था नारायण ने कहा कि चार दवा कंपनियों ने गुरुवार से शुरू होने वाली रेमडिसिवर की दैनिक खुराकों की मांग को पूरा करने पर सहमति दी है।

आंध्र प्रदेश: राज्य में 1,16,367 नमूनों के परीक्षण के बाद 22,204 नए कोविड-19 मामले और 85 मौतें दर्ज हुई हैं, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 11,128 संक्रमण मुक्त हुए हैं।  राज्य में कल तक कोविड वैक्सीन की कुल 69,16,457 खुराकें दी गई हैं, जिसमें 52,42,484 पहली खुराक और 16,73,973 दूसरी खुराक शामिल हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अनिल कुमार सिंघल ने कहा कि राज्य को केंद्र से वैक्सीन की 9 लाख खुराकें 15 मई तक मिल जाएंगी। इसके अलावा, राज्य सीधे कंपनियों से 13 लाख खुराक खरीदेंगा। उन्होंने कहा कि सभी 22 लाख खुराक का इस्तेमाल दूसरी खुराक के लिए किया जाएगा। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए ताजा प्रतिबंधों ने 3,500 आरटीसी सेवाओं को प्रभावित किया है। ओडिशा ने भी आंध्र प्रदेश के साथ श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में अपनी सीमाएं भी बंद कर दीं क्योंकि वहां पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया था।

तेलंगाना: सभी श्रेणियों के कुल 48,055 लोगों ने बुधवार को राज्य में पहली खुराक और 30,765 ने दूसरी खुराक प्राप्त की, जिससे पहली खुराक पाने वालों की कुल संख्या 42,72,935 और दूसरी खुराक पाने वालों की कुल संख्या 6,86,220 पहुंच गयी। इस बीच 6026 नए दैनिक मामले और 52 मौतें दर्ज की गयीं, जिससे राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 4,75,748 और मरने वालों की संख्या 2,579 तक पहुंच गयीं। फिलहाल राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 77,127 है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कल राज्य सरकार से कहा कि वह कोविड -19 में उछाल को नियंत्रित करने के लिए रात के कर्फ्यू या सप्ताहांत के लॉकडाउन को बढ़ाने जैसे मजबूत प्रतिबंधात्मक उपायों को लागू करने पर विचार करें।

असम: असम में 5 मई, बुधवार को 4826 नए कोविड मामले दर्ज किए हैं। राज्य में कोविड की स्थिति पर ताजा जानकारी देते हुए, असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि राज्य में 55 मौतें दर्ज की गयीं हैं और गुवाहाटी के साथ कामरूप मेट्रोपॉलिटन सबसे प्रभावित शहर रहा है, जहां 1383 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। सकारात्मकता दर 9.27% रही। रेल मंत्रालय ने असम को कोविड केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल किये जा सकने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर से युक्त 150 ट्रेन कोच का प्रस्ताव दिया है। राज्य सरकार ने 34 जिलों में कोविड-19 प्रबंधन के लिये एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड) से 49.64 करोड़ रुपये जारी किये हैं। असम सरकार ने अगले आदेश तक राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के आदेश दिये हैं। राज्य के सभी प्राइमरी, हायर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय इस अवधि के दौरान बंद रहेंगे, हालांकि ऑनलाइन कक्षायें जारी रहेंगी।

मणिपुर: मणिपुर में कोविड-19 से 10 और लोगों की मौत हो गयी। बीते 24 घंटे में 397 नए कोविड-19 सकारात्मक मामलों के साथ, मणिपुर में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 33,353 तक पहुंच गई। लोकसभा सांसद आर के रंजन ने जानकारी दी कि मणिपुर सरकार ने 18 से 44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मेघालय: बुधवार को 269 नए मामले और 6 मौतें दर्ज हुईं। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 2,135 हो गयी है, जबकि बुधवार को 147 लोगों के साथ संक्रमण से अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15,957 है। एनईआईजीआरआईएचएमएस के निदेशक डॉ पी भट्टाचार्य ने बुधवार को जानकारी दी कि संस्थान में 10,000 लीटर लिक्विड ऑक्सीजन टैंक है जो सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति बनाये रखेगा।

सिक्किम: 16 मई तक सिक्किम में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध, सीमाएं सील की जायेंगी। शाम 5 से 9 बजे तक कर्फ्यू लगेगा। आपातकालीन वाहनों को छोड़कर राज्य के अंदर और राज्यों के बीच आवागमन पर रोक लगायी गयी है। 16 मई तक राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। 4 मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 155 तक पहुंच गयी।

त्रिपुरा: 240 लोग संक्रमित पाये गये और 3 की मौत हो गई, जबकि 75 मरीज पिछले 24 घंटों में संक्रमण से मुक्त हो गये। कोविड-19 निगरानी अधिकारी डॉ दीप देब बरमा ने कहा कि त्रिपुरा में संक्रमण की सकारात्मकता दर पहले ही 5% को पार कर गई है जो कि चिंताजनक है और राज्य के लिये अगला डेढ़ महीना काफी महत्वपूर्ण हैं। बीएसएफ ने ड्यूटी से वापस लौट रहे 3000 जवानों की कोविड स्थिति की समीक्षा की और रेलवे स्टेशन पर उन सभी की जांच की जा रही है।

नगालैंड: नगालैंड में बीते 24 घंटों में 3 मौतें और 287 मामलों के साथ कोविड संक्रमण की सर्वाधिक एकदिवसीय बढ़त दर्ज की है।  मामलों में बढ़त को देखते हुए, राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों को निर्देश दिया कि वो कोविड मरीजों के लिए 50% बेड उपलब्ध करायें। देश की राजधानी में रह रहे नागा नागरिकों को कोविड-19 की दूसरी लहर से निपटने में मदद करने के लिए नगालैंड इमरजेंसी सेंटर, नगालैंड हाउस, नई दिल्ली को फिर से शुरू किया गया है।

पंजाब: परीक्षण में सकारात्मक पाये गये रोगियों की कुल संख्या 407509 है। सक्रिय मामलों की संख्या 63007 है। कुल मौतों की संख्या 9825 है। कोविड-19 टीके की पहली खुराक पाने वालों (हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 698587 है। कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक पाने वालों (हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 202747 है। 45 साल से ऊपर टीके की पहली खुराक पाने वालों की संख्या 2406824 है। 45 साल से ऊपर टीके की दूसरी खुराक पाने वालों की संख्या 270473 है।

हरियाणा: अब तक सकारात्मक पाये गये नमूनों की कुल संख्या 558975 है। सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 113425 है। मरने वालों की कुल संख्या 4960 है। अब तक कुल 4027635 को टीका लगाया जा चुका है।

चंडीगढ़: प्रयोगशाला से पुष्टि हुए कुल कोविड-19 मामले 46793 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8363 है। आज की तारीख तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 532 है।

हिमाचल प्रदेश: आज की तारीख तक कोविड संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 114787 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25902 है। आज की तारीख तक दर्ज की गयीं कुल मौतें 1679 हैं।

तथ्यों की जांच

 

A stamp of Fake on a message which is being circulated on social media claiming that Hospital beds are now available in AIIMS delhi, as they have converted all wards in COVID wards.

******

एमजी/एएम/एसएस/एसएस
 



(Release ID: 1716707) Visitor Counter : 250