पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र, हैदराबाद ने मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

Posted On: 15 JUL 2020 6:03PM by PIB Delhi

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र (आईएनसीओआईएस), हैदराबाद भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त स्वायत्त संगठन है। यह केन्द्र सुरक्षा और लाभ बढ़ाने के लिए अनूठी तकनीक और अनुसंधान के इस्तेमाल से राष्ट्र को महासागर सूचनाओं के लिए समर्पित सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराता है। इसके द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली तीन प्राथमिक सेवाओं में सूनामी प्रारंभिक चेतावनी सेवा, महासागर राज्य पूर्वानुमान सेवा और संभावित मत्स्य क्षेत्र परामर्श सेवा शामिल हैं।

भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केन्द्र ने 15 जुलाई तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया था। इसके तहत खुले में शौच को खत्म करने, ठोस और तरल कचरे के कुशल प्रबंधन, पारिस्थितिक रूप से सुरक्षित और टिकाऊ स्वच्छता के लिए किफायती और उपयुक्त तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहन, व्यापक सफाई आदि उद्देश्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

इनमें आईटीसी ओसीन कैम्पस में वृक्षारोपण अभियान (जिसके लिए तेलंगाना सरकार ने हरित हरम मिशन के अंतर्गत पौधों की व्यवस्था की गई), जागरूकता अभियान और आईएनसीओआईएस के आउटसोर्स स्टाफ (हाउसकीपिंग, माली, सुरक्षा, इलेक्ट्रिकल आदि) कर्मचारियों को व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्रियों का वितरण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने का संकल्प लेना और कैम्पस की स्वच्छता शामिल था।

विशेष ई-प्रतियोगिताएं : स्कूली बच्चों के लिए चित्रकारी (व्यक्तिगत सुरक्षा) और निबंध (घरेलू कचरा प्रबंधन) का आयोजन किया गया। कर्मचारियों के लिए भी स्वच्छता से हमारे महासागर कैसे प्रभावित होते हैं पर एक ई-पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक एंटरप्राइज की रजिस्ट्रार सुश्री जे किरणमई ने 1 जुलाई, 2020 को वेबिनार के साथ खुले में शौच से मुक्त भारत : आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक केस स्टडी पर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 13 जुलाई, 2020 को आईएनसीओआईएस के वैज्ञानिक डॉ. निमित कुमार द्वारा स्वच्छ समुद्र पर केन्द्रित एक अन्य वेबिनार प्रस्तुत की गई। पखवाड़े के समापन सत्र के दौरान आईएनसीओआईएस के वैज्ञानिक श्री शिवाय बोर्रा द्वारा आज कोविड-19 : महासागरों का रक्षक या प्रदूषक पर एक विशेष वेबिनार प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा भी कर दी गई।

 

आईएनसीओआईएस के यूट्यूब चैनल : Channel: @INCOISofficial Hyderabad पर सभी वेबिनार मुफ्त में देखी जा सकती हैं।

 

समापन सत्र के चित्र (नीचे) :

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012G59.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002MJ8U.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DH5L.jpg

*****

 

एसजी/एएम/एमपी/डीए



(Release ID: 1638869) Visitor Counter : 384