कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय

एमएसडीई ने आईटीआई की मान्यता/ प्रत्यायन रद्द होने संबंधी शिकायतों के परीक्षण के लिए अपीलीय समिति का गठन किया

प्रविष्टि तिथि: 11 APR 2018 6:52PM by PIB Delhi

माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के तहत एमएसडीई ने आईटीआई की मान्यता/ प्रत्यायन रद्द होने संबंधी शिकायतों के परीक्षण के लिए अपीलीय समिति का गठन किया है।

एनसीवीटी उपसमिति ने एनसीवीटी पोर्टल पर 310 आईटीआई संस्थानों की एक समग्र सूची अपलोड की है जिसमें ‘अनुशंसित नहीं’ लिखा गया है। ये सभी आईआईटी संस्थान तथा अन्य प्रभावित आईआईटी संस्थान 16 अप्रैल, 2018 से पहले अपील दायर कर सकते हैं। अपील दायर करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश तथा अपील का प्रारूप एनसीवीटी पोर्टल (www.ncvtmis.gov.in) पर उपलब्ध है।

***

वीएल/एएम/जेके/सीएस-8132


(रिलीज़ आईडी: 1528706) आगंतुक पटल : 160