कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

2018-19 के लिए प्रमुख फसलों के उत्‍पादन का चौथा अग्रिम अनुमान

Posted On: 19 AUG 2019 7:54PM by PIB Delhi

कृषि, सहकारिता तथा किसान कल्‍याण विभाग ने आज 2018-19 के लिए प्रमुख फसलों के उत्पादन का चौथा अग्रिम अनुमान जारी किया। विभिन्‍न फसलों के उत्पादन का मूल्यांकन राज्यों  से प्राप्त  फीडबैक पर आधारित है और अन्य स्रोतों से प्राप्त सूचना से इसे सत्‍यापित किया गया है। वर्ष 2005-06 से आगे के वर्षों के तुलनात्‍मक अनुमानों की तुलना में 2018-19 के लिए चौथे अग्रिम अनुमानों के अनुसार विभिन्‍न फसलों के अनुमानित उत्‍पादन का ब्‍यौरा संलग्‍न है।

 

चौथे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2018-19 के दौरान मुख्‍य फसलों के अनुमानित उत्‍पादन का ब्‍यौरा इस प्रकार है:

 

Ø  खाद्यान्‍न – 284.95 मिलियन टन

·         चावल – 116.42 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         गेहूँ –  102.19 मिलियन टन (रिकार्ड)

·         पौष्टिक/मोटे अनाज – 42.95 मिलियन टन

·         मक्‍का – 27.23 मिलियन टन

·         दलहन – 23.40 मिलियन टन

·         चना – 10.13 मिलियन टन

·         तूर – 3.59 मिलियन टन

Ø  तिलहन – 32.26 मिलियन टन

·         सोयाबीन – 13.79 मिलियन टन

·         राई तथा सरसों – 9.34 मिलियन टन

·         मूंगफली –6.69 मिलियन टन

Ø  कपास – 28.71 मिलियन गांठे (प्रति 170 कि०ग्रा० की)

Ø  गन्‍ना – 400.16 मिलियन टन  (रिकार्ड)

 

2018-19 के लिए चौथे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन 284.95 मिलियन टन अनुमानित है जो विगत पॉंच वर्षों (2013-14 से 2017-18) के औसत खाद्यान्‍न उत्‍पादन की तुलना में 19.20 मिलियन टन अधिक है। 

2018-19 के दौरान चावल का कुल उत्‍पादन रिकार्ड 116.42 मिलियन टन अनुमानित है। चावल के उत्‍पादन में 2017-18 के 112.76 मिलियन टन उत्‍पादन की तुलना में 3.66 मिलियन टन की वृद्धि हुई है। यह विगत पांच वर्षों के औसत उत्‍पादन 107.80 मिलियन टन की तुलना में भी 8.62 मिलियन टन अधिक है।

गेहूँ का उत्‍पादन 102.19 मिलियन टन (रिकार्ड) अनुमानित है जो 2017-18 के दौरान प्राप्‍त 99.87 मिलियन टन गेहूँ उत्‍पादन की तुलना में 2.32 मिलियन टन अधिक है। इसके अलावा, 2018-19 के दौरान गेहूँ का उत्‍पादन विगत पांच वर्षों के औसत गेहूँ उत्‍पादन 94.61 मिलियन टन की तुलना में 7.58 मिलियन टन अधिक है।

2018-19 के दौरान दलहनों का कुल उत्‍पादन 23.40 मिलियन टन तक अनुमानित है जो विगत पांच वर्षों के औसत उत्‍पादन 20.26  मिलियन टन की तुलना में 3.14 मिलियन टन अधिक है।

2018-19 के दौरान देश में तिलहनों का कुल उत्‍पादन 32.26 मिलियन टन अनुमानित है। यह वर्ष 2017-18 के दौरान तिलहन का उत्पादन 31.46 मिलियन टन था। 2018-19 के दौरान तिलहनों का उत्‍पादन औसत तिलहन उत्‍पादन की तुलना में 2.61 मिलियन टन अधिक है।

2017-18 की तुलना में 20.25 मिलियन टन की वृद्धि के साथ, 2018-19 के दौरान देश में गन्‍ने का कुल उत्‍पादन 400.16 मिलियन टन अनुमानित है। इसके अलावा, 2018-19 के दौरान गन्‍ने उत्‍पादन, विगत पांच वर्षों के औसत गन्‍ना उत्‍पादन 349.78 मिलियन टन की तुलना में भी 5038 मिलियन टन अधिक है।

कपास का उत्‍पादन 28.71 मिलियन गांठें (प्रति 170 कि०ग्रा०) अनुमानित है तथा पटसन एवं मेस्‍टा का उत्‍पादन 9.77 मिलियन गांठ (प्रति 180 कि.ग्रा.) अनुमानित है।

 

****

आर.के.मीणा/आरएनएम/एएम/एजे/2529



(Release ID: 1582381) Visitor Counter : 528


Read this release in: English , Urdu